मेरठ रोड स्थित मवाना के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग टीम के द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित मवाना के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग टीम के द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित मवाना के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग टीम के द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन ।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ़ लिविंग टीम के द्वारा कार्यशाली का आयोजन किया गया l जिसमें विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती सरबजीत घुम्मन जी के सौजन्य से आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की एक विशेषज्ञ टीम ने छात्रों के लिए एक अनोखी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में छात्रों को तनाव प्रबंधन, योग, ध्यान, और समाज सेवा के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाया गया। कार्यशाला के दौरान, आर्ट ऑफ लिविंग टीम धीरज शाह जी, ईशा पटेल जी, शिप्रा मित्तल जी के द्वारा छात्रों की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल को विकसित करने में मदद की। इन गतिविधियों में योग, ध्यान, कहानी सुनाना, और समूह की चर्चा शामिल थीं।विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती सरबजीत घुम्मन जी ने कहा, “हम आर्ट ऑफ लिविंग टीम के हमारे छात्रों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए आभारी हैं। यह कार्यशाला हमारे छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाने में मदद करेगी।”इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को तनाव और चिंता से निपटने के लिए तैयार करना, और उन्हें समाज में सकारात्मक योगदानकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना था।हमारा विद्यालय समग्र शिक्षा प्रदान करने और अपने छात्रों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मेरठ के सत्यम गुप्ता जी ने बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध कराया । इस पूरे कार्यक्रम मे प्रधानाचार्या सहित समस्त स्टाफ का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *