दो पक्षों में हुई मारपीट बाद में थाने में कांटा जमकर हंगामा :

दो पक्षों में हुई मारपीट बाद में थाने में कांटा जमकर हंगामा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज मंगलवार मवाना नगर के मोहल्ला हीरालाल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और और तो आदमियों में जमकर लात घुसे चले l प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीम पुत्र अली अहमद की लडकी के साथ गलत काम करने के जुल्म में साहिद के साथ विवाद चल रहा है जो जेल से जमानत पर आया हुआ है। मुकदमें के बाद से ही उक्त साहिद व इसकी घर वाली रूखसार दोनों ही नदीम व उसकी पत्नी से दुजिश रखते हैं और नदीम पर अपना मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। जेल से आने के बाद भी उक्त साहिद प्रार्थी की लडकी को स्कूल आते-जाते परेशान कर रहा है। आज जब नदीम अपने मकान पर बैठा था तो समय करीब 12:30 बजे साहिद व उसकी पत्नि नदीम के घर के अन्दर आये और आते ही गाली-गलौच करते हुये मारपीट करने लगे और धमकी दे रहे थे कि साले अपना मुकदमा ऐसे वापस नहीं लेगा तेरा काम ही तमाम करना पडेगा । शोर शराबा सुनकर आस पास के व्यक्तियों को आता देख ये दोनों धमकी देते हुये कि साले हम देखते हैं तू कब तक हमसे बचेगा । उधर शाहिद की तरफ से भी नदीम के खिलाफ ताहरीर देते हुए बताया कि नदीम ने अपनी लड़की को लेकर उसे झूठे केस में फसाया था l बाद में दोनों पक्ष में आकर थाने में जमकर हंगामा किया जिसको देखते हुए मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के कहने पर महिला कांस्टेबलों ने दोनों पक्ष की औरतें को काफी समझाने की कोशिश की l लेकिन एक दूसरे को गंदी-गंदी गालियां देते रही l महिला थाने की कास्टेबल ने किसी प्रकार दोनों पक्षों की महिलाओं को समझाकर मामले को शांत किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *