आज सोमवार मवाना नगर के भरत एन्क्लेव उत्सव मण्डप के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हो गई :

आज सोमवार मवाना नगर के भरत एन्क्लेव उत्सव मण्डप के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हो गई :

रिपोर्ट अमित कांबोज

आज सोमवार मवाना नगर के भरत एन्क्लेव उत्सव मण्डप के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हो गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार निशा पत्नी मनीष रस्तोगी अपने बच्चों के साथ घर पर बैठे हुए थे l तभी पड़ोस में रहने वाली छाया ने आकर बद्दी बद्दी गाली देनी शुरू कर दी l और पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट पर उतारू हो गई l निशा ने बताया कि उनके पति कृष्णा ब्रिक फिल्ड ग्राम नंगला हरेरू तहसील मवाना के स्वामी है। छाया सिंह के पति ने कृष्ण ब्रिक फिल्ड नंगला हरेरू फर्म को पैसे दिये थे जिसका भुगतान फर्म नपे समय-समय पर पूरा कर दिया है और फर्म 2023 के माह मार्च में फर्म बन्द हो गई थी लेकिन कुपित दिमाग के चलते पैसे उगाही के लालच में यह महिला मुझ पर और मेरे पति पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश लगातार कर रही है। हमें हर तरीके से उत्पीडित किया जा रहा है। यह हमारे घर आकर मेरे बच्चों से भीख मांगने के लिए बोलती है और पति को अपने लडकों से जान से मरवाने की धमकी देती है। दिनांक 16-02-2025 को भी यह महिला मेरे घर आई और बहुत मानसिक पीडा पहुंचाई तब बात हद से आगे निकल गई तो मजबूरन मुझे 100 नं० पर कोल करके पुलिस की सहायता लेनी पड़ी । पुलिस के सामने भी यह महिला मेरे चरित्र और मेरे पर्सनल स्वतंत्रता के अधिकार पर उंगली उठाती रही। मैं इतनी तनाव में आ चुकी हूँ कि मेरा जीवन जीना बहुत मुश्किल हो रहा है। निशा ने बताया कि वह बहुत डरी हुई है वह औरत उसके वह उसके बच्चों के पति के साथ कुछ भी कर सकती है पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेते हुए कार्यवाही की बात कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *