समस्याओं का समाधान है भागवत गीता मेरठ, संवाददाता
रिपोर्ट अमित कांबोज
। विश्व गीता संस्थान के तत्वावधान में बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमद्भागवतगीता पारायण महायज्ञ में रविवार को पहुंचे
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिव
प्रेमानंद महाराज ने कहा मानव जीवन की सभी समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवत गीता से ही संभव है। दो दिवसीय महायज्ञ रविवार को संपन्न कराया गया। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में विश्व गीता संस्थान के संस्थापक राधा कृष्ण मनोडी ने कहा हम समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। आचार्य श्री राधाकृष्ण मनोडी, नीलेश, कवयित्री तुषा शर्मा, विजय भोला. डा. जितेंद्र त्यागी, विवेक
कुमार प्रणव- प्रकर्ष मनोडी ने विधि विधान से महायज्ञ कराया। आचार्य समीर के नेतृत्व में गीता का सस्वर पाठ किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानन्द महाराज ने कहा श्रीमद्भगवत गीता में मानव जीवन और मानवता की सभी तरह की समस्याओं का समाधान छिपा है। अध्यक्षता नीलेश ने की। कवयित्री तुषा शर्मा, राकेश गुप्ता, पार्षद सुमित मिश्रा, राजेश शर्मा,
योगेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा अभिषेक आत्रेय, मनोज स्वामी आदि रहे।
