रिपोर्ट अमित कांबोज
मवाना पुलिस द्वारा दिन निकलते ही एनकाउंटर एक के पैर में लगी गोली और दो अभियुक्त गिरफ्तार
- कुछ समय पूर्व मवाना व्यापारी से मांगी थी रंगदारी
- पुलिस द्वारा अपराधियों पर की थी ₹25000 के इनाम घोषणा
- अपराधियों से 2 देशी तमंचे व कई जिंदा कारतूस वह कहीं खाली खोखे और एक चाकू बरामद अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार दिन निकलते ही मवाना पुलिस द्वारा कटोरा रोड के पास चेकिंग करते हुए व्यापारी से फिरौती मांगने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस द्वारा एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो गिरफ्तार कर लिए गए l
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ पूर्व मवाना के व्यापारी अमित जैन निवासी मोहल्ला मुन्नालाल से कुछ बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगी गई थी जिसके चलते अमित जैन ने पुलिस को सूचित करते हुए जान माल की गुहार लगाई थी l
जिसको देखते हुए मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर तड़के ढाई से तीन बजे के करीब थाना मवाना पुलिस टीम द्वारा अटौरा रोड पर रात्री गश्त करते ईदगाह के पीछे चैकिंग करना शुरु की गयी। चैकिंग के दौरान 03 व्यक्ति ग्राम अटौरा की ओर से कस्बा मवाना की ओर आते दिखाई दिये। जिनको पुलिस पार्टी द्वारा शक बदमाश होने पर टार्च की रोशनी से चैक किया तो तीनो व्यक्ति एक दम से सकपकाकर अटौरा रोड से जंगल की ओर भागने लगे जिनको पुलिस पार्टी द्वारा रुकने के ले कहा तो तीनो ने एक राय होकर पुलिस पार्टी पर हाथ में लिये तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिस पर पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। और बाकी दो अभियुक्तों को घेराबंदी करके धर दबोचा पहुंचा l पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को मवाना स्वास्थ्य समाधि केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया l पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया। अभियुक्त शादाब उर्फ गोलू पुत्र आसमौहम्मद नि० डाकखाने वाली गली मौ० मुन्नालाल, आमिर पुत्र एहसान नि० बडभूजो वाली गली मौ० मुन्नालाल, जुबैर पुत्र इसराइल नि० डाकखाने वाली गली मौ० मुन्नालाल बताया गया l गिरफ्तार अभियुक्तओ के कब्जे से कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व 04 अदद जिंदा कारतूस 01 रामपुरी चाकु बरामद हुआ l
पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों अभियुक्त गंभीर धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं और इन पर 25-25000 का इनाम घोषित हुआ था l पुलिस अभियान में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 मनोज कुमार, उ०नि० अनिल कुमार,उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि श्री रामब्रज राठौर, उ0नि0 आनन्द उत्तम,हे0का0 अभिषेक राणा,है0का0 संजय कुमार,का0 संदीप खारी, का0 कपिल तोमर, का0 मोहित चौहान आदि शामिल थे l
1/3
