बहुजन बेटी सोनी पुत्री मोरई के साथ बलात्कार के विरोध में जागृति फाउंडेशन द्वारा जंतर-मंतर पर धरना विरोध प्रदर्शन ।###मूकनायक उत्तर प्रदेश गीता पैट्रिक ———————————आज 31जनवरी को अयोध्या (उत्तर प्रदेश)के गांव शाहनवाज थाना क्षेत्र अयोध्या केंट में एक बहुत शर्मनाक घटना हुई जिसमें एक और गरीब की बेटी सोनी पुत्री मोरई के साथ सामुहिक बलात्कार किया गया इस पर भी दरिन्दे नहीं रुके और उसकी आंखें निकाल कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश में फिर जंगलराज कायम जारी है एवं गुन्डों बलात्कारियों की सराय बना हुआ है। जिसमे योगी सरकार उन लोगों को संरक्षण दे रही है। इतना घिनौना जुर्म करने के बाद भी बलात्कारी दिग्विजय सिंह, विजय साहू, हरीराम कोरी जैसे दरिंदे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिसके विरोध में महिला जागृति फाउंडेशन द्वारा जंतर-मंतर दिल्ली में आरोपियों के खिलाफ धरना विरोध प्रदर्शन दिया गया और उन दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए ये मांग रखी गई। महिला जागृति फाउंडेशन की अध्यक्षा गीता पैट्रिक द्वारा सरकार को खुलें मंच से आरोपियों को फांसी की सजा की मांग रखी। जिससे ऐसे घिनौने कृत्य फिर ना हो और सरकार को हमारी मांग माननी होगी। अध्यक्षा गीता पैट्रिक द्वारा महिला शक्ति को आव्हान किया कि हमें एक जुट होकर ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति फिर ना हो उसके लिए नारी शक्ति को जगाना होगा। और सरकार को जगाना होगा आज देश में मुर्दों की सरकार है जो गूंगी बहरी सरकार है। इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आगे आना होगा।इस लड़ाई को न्याय ना मिले तब तक जारी रखने का संकल्प लिया।
