मेरठ : भाजपा नेता बताकर अवैध वसूली करने वाला नईम उर्फ मूली गिरफ्तार, रंगदारी व पास्को मैं वांछित चल रहा था नईम कई थानों पर आरोपी पर है गंभीर मामले दर्ज,
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने एरा गार्डन निवासी नईम उर्फ मूली को गिरफ्तार किया है नईम पर अवैध वसूली रंगदारी व पास्को जैसे कई गंभीर मामले है दर्ज नईम लगातार फरार चल रहा था था आखिर पुलिस ने अपराधी नईम को धर दबोचा,
दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एरा गार्डन का है जहां नईम उर्फ मूली कॉलोनी में अपना रोब जमा कर उन लोगों को डराता धमकता है और उनसे अवैध वसूली वह रंगदारी मांगता है, कुछ दिनों पहले नईम ने नाबालिक युवती जो ट्यूशन जा रही थी उसको रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की युवती के शोर से आरोपी नईम वहां से फरार हो गया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पीड़ित परिवार ने नईम की नामजत तहरीर दी जिसमें पुलिस जांच के बाद आरोपी नईम पर गंभीर धाराओ में मामल दर्ज हो गया इसके बाद से नईम लगातार फरार चल रहा था लेकिन पुलिस ने आज नईम को गिरफ्तार किया है,
बताया जा रहा है कि नईम पर और भी पहले कई थानों में रंगदारी अवैध वसूली जैसे मामले चल रहे हैं आरोपी कॉलोनी में रह रहे लोगों को परेशान करता है व लोगों से अवैध वसूली करता है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी नईम को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है,बताया जा रहा है पुलिस अब नईम के आपराधिक मामलो की छान बिन कर रही है
