थाना भावनपुर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार :

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार :

PRESS RELEASE 8 DATE 30.01.2025
थाना भावनपुर पुलिस द्वारा मारपीट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध चाकू बरामद।
अवगत कराना है कि दिनांक 14.12.2024 को वादी श्री कपिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मऊखास थाना मुण्ङाली मेरठ की तहरीर के आधार पर अभियुक्त 1. सैन्सरपाल 2. नरेन्द्र तथा उसके परिवारजनो द्वारा वादी के परिवारजनो के साथ लाण्डी डण्डो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करना, कार व स्कूटी मे तोङफोङ कर देने आधार पर थाना भावनपुर पर मु0अ0सं0 340/24 धारा 115(2), 324(4)(5) बी0एन0एस बनाम सैन्सरपाल 2. नरेन्द्र तथा उसके परिवारजनो के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त 1. सैन्सरपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी सिद्धार्थनगर शास्त्रीनगर थाना मेड़िकल मेरठ व अभियुक्त 2. आशीष त्यागी पुत्र सुशील त्यागी निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ मेरठ को दिनांक 22.12.2024 एवं अभियुक्त 3. संस्कार पुत्र लीलू त्यगी निवासी ग्राम मवी थाना परीक्षितगढ मेरठ को दिनांक 02.01.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान अभियुक्त रविकान्त त्यागी उर्फ अचिन उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया जोकि घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था। डाक्टरी रिपोर्ट व डाक्टरो के बयानो के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 117/118/109/61/351(2)/351(3)/191(2)/191(3) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस मेरठ के आदेश दिनांक 15.01.2025 के अनुपालन मे अभियुक्त रविकान्त त्यागी उर्फ अचिन पुत्र रजनीश त्यागी निवासी ग्राम अस्सा खेडी थाना देवबंद सहारनपुर उम्र 29 वर्ष पर 25000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर देहात के कुशल नेत्तृव मे स्वाट टीम ग्रमीण मेरठ व थाना प्रभारी भावनपुर द्वारा गठित टीम द्वारा रविकान्त त्यागी उर्फ अचिन पुत्र रजनीश त्यागी निवासी ग्राम अस्सा खेडी थाना देवबंद सहारनपुर उम्र 29 वर्ष को मय एक चाकू नाजायज के साथ गेसुपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
रविकान्त त्यागी उर्फ अचिन पुत्र रजनीश त्यागी निवासी ग्राम अस्सा खेडी थाना देवबंद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
एक चाकू नाजायज।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
1.मु0अ0सं0 340/2024 धारा 115(2)/324(4)/324(5)/117/118/109/61/351(2)/351(3)/191(2)/191(3) बीएनएस व धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना भावनपुर मेरठ। (वांछित)
2.मु0अ0सं0 059/20 धारा 308/323/325/452/504/506 भादवि थाना देवबन्द सहारनपुर।
3.मु0अ0सं0 781/22 धारा 147/148/149/307/506 भादव थाना देवबन्द सहारनपुर।
4.मु0अ0सं0 786/22 धारा 25/27/3 आयुध अधिनियम थाना देवबन्द सहारनपुर।
5.मु0अ0सं0238/24 धारा 147/148/149/307/34/452 भादवि 25/27/3 आयुध अधिनियम थाना देवबन्द सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थाना प्रभारी भावनपुर मय टीम।
2- प्रभारी ग्रामीण स्वाट मय टीम।
3- कां0 सोनू तेवतिया सर्विलास सैल मेरठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *