मेरठ। सुभाष नगर स्थित मुक्ताकाश बाल अकादमी जूनियर हाई स्कूल में थाना सिविल लाइन एवं महिला थाना पुलिस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं की सुरक्षा, नारी शक्ति और मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस ने बच्चों को बताया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, किसी के साथ ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। किसी भी तरह की साइबर ठगी या ऑनलाइन उत्पीड़न होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, अपने अधिकारों और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से सहायता लेने के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से बालिकाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
