रक्षाबंधन पर मेरठ जेल में उमड़ा बहनों का सैलाब, भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र :

रक्षाबंधन पर मेरठ जेल में उमड़ा बहनों का सैलाब, भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र :

मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मेरठ जिला कारागार में शुक्रवार सुबह से ही भावुक कर देने वाला माहौल नजर आया। जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए बड़ी संख्या में बहनें दूर-दराज क्षेत्रों से जेल परिसर पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।बहनों की भारी भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ-साथ मुलाकात की समुचित व्यवस्था की गई। जेल परिसर के बाहर और अंदर गर्मी व धूप से बचाव के लिए टेंट लगाए गए। वहीं, बहनों के लिए पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई।मुलाकात से पहले सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को तेज रखा गया, ताकि बहनों को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सघन चेकिंग के बाद बहनों को रोली, चंदन, अक्षत और पैक्ड मिठाइयां अंदर ले जाने की अनुमति दी गई।जेल के भीतर जब बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तो कई भावुक दृश्य सामने आए। भाई-बहन के इस मिलन ने माहौल को भावुक कर दिया। जेल प्रशासन की टीम पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकात की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *