पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत :

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, उपचार के दौरान मौत :

गाजियाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र में देर रात पुराने मामूली विवाद को लेकर अयान नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया गया कि अयान दिल्ली की गाजीपुर मुर्गा मंडी में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *