मवाना में युवक ने मां समेत तीन लोगों पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप :

मवाना में युवक ने मां समेत तीन लोगों पर लगाया मारपीट और धमकी देने का आरोप :

पारिवारिक विवाद को लेकर दो दिनों में मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों पर पुलिस ने की कार्रवाई*मवाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मां समेत तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक ने मवाना थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अपनी सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।*19 अगस्त को मारपीट का आरोप*शिकायत के अनुसार, युवक मजदूरी करने के साथ मयूरी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और वर्तमान में किराये के मकान में रह रहा है। युवक का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते 19 अगस्त को तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसके खिलाफ शिकायत देने के उद्देश्य से दूसरे पक्ष द्वारा खुद को चोट पहुंचाने का प्रयास भी किया गया।*20 अगस्त को गुड़ मंडी में रोककर मारपीट का आरोपयुवक के अनुसार, 20 अगस्त को वह मयूरी लेकर* मवाना की गुड़ मंडी पहुंचा था। आरोप है कि वहां तीन लोगों ने उसकी मयूरी रोक ली और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।*दोनों पक्षों का कराया गया मेडिकल*मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद संबंधित लोगों को न्यायालय में पेश किया गया।*थाना प्रभारी ने कही यह बात*मवाना थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है और संबंधित लोगों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *