हर महीने एक लाख रुपये की उगाही का आरोप, किन्नर ने पुलिस से की शिकायत :

हर महीने एक लाख रुपये की उगाही का आरोप, किन्नर ने पुलिस से की शिकायत :

मवाना नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह राजो वाला बाग निवासी एक किन्नर ने कुछ लोगों पर अवैध उगाही के लिए दबाव बनाने और मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।*हर महीने एक लाख रुपये मांगने का आरोप*तहरीर के अनुसार, कुछ लोगों की ओर से शिकायतकर्ता से हर महीने एक लाख रुपये देने की मांग की जा रही है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा के साथ ही आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।*15-16 साल पुराना है क्षेत्र को लेकर विवाद*शिकायत में करीब 15-16 वर्ष पुराने क्षेत्र संबंधी विवाद का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उस समय दोनों पक्षों के बीच क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आपसी सहमति से क्षेत्र का बंटवारा कर दिया गया था। आरोप है कि अब दोबारा इसी मामले को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न की जा रही है।*पुलिस ने जांच का दिया आश्वासन*शिकायतकर्ता ने मवाना थाना प्रभारी को तहरीर सौंपकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने शिकायत लेकर मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *