वीर स्मारक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन :

वीर स्मारक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन :

मेरठ। मेरठ कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने आज वीर स्मारक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं को स्वच्छ किया तथा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने कहा कि देश की रक्षा, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। शहीद स्मारकों की स्वच्छता एवं गरिमा बनाए रखना हमारे वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे अमर शहीदों के जीवन, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री श्री जय करण गुप्ता जी, छावनी मंडल अध्यक्ष श्री गौरव हुरिया, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।अमर शहीदों को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *