धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता अफजाल सैफी का बयान, बोले— युवा शक्ति की जीत, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो :

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा नेता अफजाल सैफी का बयान, बोले— युवा शक्ति की जीत, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच हो :

मेरठ नगर निगम में समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद दल नेता एवं महानगर सपा के पूर्व उपाध्यक्ष अफजाल सैफी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे छात्र-युवा शक्ति, इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी के आंदोलन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा और युवाओं ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया है।अफजाल सैफी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *