मवाना में 10 फीट से ऊंची कांवड़ के प्रवेश पर रोक, समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण :

मवाना में 10 फीट से ऊंची कांवड़ के प्रवेश पर रोक, समाधान दिवस में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण :

मवाना। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को मेरठ के मवाना थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीओ पंकज लावानिया, थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार नितेश सैनी, एसडीओ (विद्युत) रामजन्म सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।*दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण*समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।*10 फीट से ऊंची कांवड़ पर रहेगा प्रतिबंध*बैठक के दौरान एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को परीक्षितगढ़ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मवाना तहसील क्षेत्र में 10 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए।*बिजली विभाग को दिए विशेष निर्देश*कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम ने एसडीओ (विद्युत) रामजन्म सिंह को नगर का सर्वे कर जर्जर बिजली के खंभों, नीचे लटक रही विद्युत लाइनों तथा अन्य संभावित जोखिम वाले स्थानों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।*सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा पर प्रशासन का फोकस*अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *