स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के टिप्स :

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में वित्तीय साक्षरता व साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के टिप्स :

मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, मवाना शाखा के सहयोग से “वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला का संचालन बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नवीन एवं ज्योति ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत की आदत, वित्तीय योजना, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, फिशिंग, मजबूत पासवर्ड के महत्व तथा डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही हाल के साइबर ठगी के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक शिक्षा जितना ही महत्वपूर्ण है। प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन के बढ़ते उपयोग को देखते हुए समय पर सही जानकारी मिलना आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपना सकें।प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और आत्मनिर्भर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *