मवाना क्षेत्र के मोरना गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में घायल के पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि की। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।घायल की पहचान मवाना थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव निवासी यश कुमार, पुत्र प्रवेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए दूसरे बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
