*संवाददाता मवाना* आज बुधवार मवाना नगर के तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कश्यप समाज के लोगों साथ मिलकर मवाना तहसील में एसडीएम के कार्यालय पर पहुंचकर मुजफ्फरनगर के निवासी रोहित कश्यप उर्फ सोनू के हत्याकांड आरोप में पूर्व विधायक मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि कश्यप समाज के लोगों के साथ मिलकर एसडीएम संतोष कुमार सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए रोहित कश्यप उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार और परिवार को 1 करोड़ मुआवजे व सरकारी नौकरी को लेकर एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा निस्तारण की मांग उठाई। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार सिंह ज्ञापन लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
