मेरठ-बागपत मार्ग पर बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 4 साल के मासूम अदनान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हैं।मां अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गई थी, लेकिन लौटते समय इस हादसे ने खुशियां छीन लीं। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
