योगी सरकार में भूमाफियाओं दबंग बिल्डरों के हौंसले आसमान पर प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों  की मिलीभगत से अवैध निर्माण जारी राजस्व के नाम पर सरकार को दिखा रहे ठेंगा।

योगी सरकार में भूमाफियाओं दबंग बिल्डरों के हौंसले आसमान पर प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण जारी राजस्व के नाम पर सरकार को दिखा रहे ठेंगा।

रिपोर्ट ज्योति श्रीवास्तव।

उनकी दबंगई का अलम ये है कि प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों के सामने भी खुलकर अवैध निर्माण कर रहे हैं और जांच करने पहुंची प्रवर्तन की टीम से ही बदसलूकी करने पर उतारू हैं ।ताज़ा मामला राजधानी लखनऊ की कानपुर रोड योजना के जोन दो का है जहां पहले से हीं अनेक बार खबर चलने के बाद भी आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । यहां आशियाना कोतवाली के अंतर्गत सेक्टर आई , सेक्टर के में भूमाफियाओं और दबंग बिल्डरों की दबंगई अपने चरम पर है और ऐसा लगता है कि उन पर अब एलडीए के प्रवर्तन विभाग का कोई डर नहीं रह गया है । आईजीआरएस पर शिकायत के बाद यहां सेक्टर आई के आवासीय भूखंडों 1658 , 1659 , 1660 पर जांच करने जब प्रवर्तन विभाग के अभियंता सुरेंद्र द्विवेदी , विभोर श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ पहुंचे और काम रोकने को बोला तो दबंगों ने उनके साथ ही बदसलूकी की और काम रोकने से मना कर दिया और कहा जो करते बने कर लो काम नहीं रुकेगा । संख्या बल कम होने और साथ में कोई पुलिस बल न होने के चलते बेबस होकर बस रिपोर्ट बनाकर वो वहां से चलते बने ।इसी तरह का कुछ नजारा सेक्टर आई के ही आवासीय भूखंड ए – 855 जो कि पूर्व में दो बार सील भी हो चुका था वहां भी दबंग बिल्डर ने प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों को धता बताते हुए उसको पूरी तरह तैयार कर उसमें शो रूम खोलने की तैयारी कर ली है । इसी तरह एक बड़े व्यवसाई द्वारा आशियाना के सेक्टर के में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के ठीक बगल में एक बहुत विशाल व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा है और यहां भी प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों पर बिल्डर की दबंगई हावी है और वो खुलेआम अपना अवैध निर्माण करवा रहा है ।*आखिर दबंग बिल्डरों भूमाफियाओं को क्यों नहीं एलडीए का डर*स्थानीय लोगों का कहना है कि ये दबंग भूमाफिया खुद भी बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख रखते हैं और इनमें से एक तो पीडब्ल्यूडी में बड़े पद पर कार्यरत है तो एक सचिवालय में ऊंचे पद पर है तो तो अन्य में एक बड़ा मोबाइल व्यवसाई है तो एक कपड़ों का बड़ा व्यापारी है और उसके भी अनेक मंत्रियों और विधायकों से संबंध हैं जिनके चलते वो पूरी दबंगई से अपना काम आसानी से कर पा रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *