अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के मेरठ बिजनौर हाईवे मवाना फलावदा बाईपास पर स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परिणाम प्रदर्शित किया। जिसको लेकर स्कूल परिसर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी l रिजल्ट का परिणाम घोषित होते ही सभी छात्र-छात्राएं अपने अपने परिणामों को लेकर उत्सुक दिखाई दिए l और परिणाम देखने के बाद सभी छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे l जानकारी के अनुसार मंगलवार सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ l विद्यालय के निदेशक करुणेश भारद्वाज तथा प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी विद्यार्थियों को शानदार सफलता हेतु बधाई दी l विद्यालय के कॉर्डिनेटर सीमा शर्मा और उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय,ह्यूमैनिटीज संकाय के सर्वोत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों मे सिमरन ज़लहोत्रा, मानवी देशवाल, उमंग, शिवा, कनक भाटी,आयुषी चौहान, मो याहया, अनुग्रह, कनक आकृति. कक्षा 10वीं में सर्वोत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों मे परिधि कौशिक, अंशिका छाबड़ा, अनन्या चौधरीहिबा असद, अक्षित लांबा, आनंदी धामा, देव राठी शामिल रहे lबच्चों के शानदार सफलता पर उपप्रधानाचार्या उषा शर्मा , अतुल कुमार , शरद शर्मा , पूजा अरोड़ा, अनुपम कुमार , अभिषेक कुमार, उपासना और सीमा शर्मा आदि ने बच्चों को सफलता के हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
