सी.बी.एस.ई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मे स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम :

सी.बी.एस.ई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मे स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम :

कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स मे सी.बी.एस.ई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित अच्छा छात्राओं मैं खुशी की लहर दौड़ गई l जिसमें स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थीयों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके विधालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री मनोज रस्तौगी जी व प्रबंधिका श्रीमति मीनू रस्तौगी जी ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे शैक्षिक परिणाम के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्री कमल कुमार दीवान जी ने भी विद्यार्थियों के शैक्षिक परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में इसी प्रकार आगे बढने के लिऐ प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह धैर्य व लगन के साथ इसी प्रकार परिश्रम करते रहेंगे तो जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।12वीं क्लास की कला वर्ग में प्रथम अंशिका चौधरी ने 97.4 %, द्वितीय अक्षरा रस्तोगी 95%, तृतीय माही वर्मा 94.6 % विज्ञान वर्ग में प्रथम सात्विक रस्तोगी 94.8 %, द्वितीय मनस्वी वर्मा 93 %, तृतीयमाही वर्मा 91. 8 %, वाणिज्य वर्ग में प्रथम अविरल जैन 91.6 %, द्वितीय आरती 89.2 %, तृतीय उजेशा गुप्ता 86.4 % अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *