मवाना नगर के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अभिव्यंजक कला कार्यशाला का आयोजन :

मवाना नगर के मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अभिव्यंजक कला कार्यशाला का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अभिव्यंजक कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से दो तक, तीन से पांच तक, तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को आत्म- अभिव्यक्ति की रचनात्मक यात्रा में शामिल किया गया l
विद्यालय की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने क्रियोंन और वाटर कलर का उपयोग करते हुए कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कला के माध्यम से भावनाओं और कहानी कहने की खोज में धीरे-धीरे मार्गदर्शन किया। स्वास्थ्य क्रिया, दृश्य विलोकन, मनन गतिशील ,संगीत आदि अभ्यास कराया गया ।एक सूत्रधार में एक सुरक्षित और प्रेरक स्थान बनाया जहां हर कोई देखा और सुना हुआ महसूस करता था l जिन छात्रों के अंदर झिझक थी उन्हें कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का आत्मविश्वास दिलाया गया l विद्यालय दिल से आभार व्यक्त करता है मिस वंदिता का, जिन्होंने बच्चों के जीवन में खुशी फैलाने के लिए उनके द्वारा किए जाने वाले सभी भविष्य के प्रयासों में बहुत सारी शुभकामनाएं दी। यह सफल प्रयास विद्यालय की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन द्वारा आयोजित किया गया। जिनकी मंशा है प्रत्येक बच्चा पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चा प्रगतिशील रहे। विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाओ को भी इस कार्यशाला में शामिल किया गया जिसका उद्देश्य उनके मन के विचार अभिव्यक्त हो और वह उत्साह और हर्ष के साथ अपना अध्यापन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *