अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मे राष्ट्रीय फलक पर छा गई कृषक इण्टर कालिज की छात्रा इतिशा चौधरी।
आज मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज की होनहार छात्रा कुश्ती खिलाड़ी इतिशा चौधरी ने कोटा, राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलो भार वर्गर, अण्डर 20 में रजत पदक अपने नाम करते हुए एक बार फिर से अपने विद्यालय, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है।विद्यालय के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत यशस्वी प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि रघुराई इंडो स्टेडियम, नयापुर,कोटा (राजस्थान) मेंड 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलने वाली तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2025 के प्रथम दिन ही विद्यालय की होनहार खिलाड़ी /छात्रा इतिशा चौधरी ने 76 किलो भार वर्ग, अण्डर 20 में कडी प्रतिस्पर्धा के बीच अपने दांव-पेंच का सही समय पर दम दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम कर विद्यालय व क्षेत्र के साथ-2 प्रदेश का नाम एक बार फिर से रोशन किया है जो कि समस्त विद्यालय परिवार के लिए अत्यन्त हर्ष एवं गौरव का विषय है। इतिशा चौधरी के विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत से साथ पुरस्कृत किया जाएगा एवं विद्यालय स्तर से हर सम्भव सहायता खिलाडी को उपलब्ध करायी जाएगी ताकि वह निरन्तर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रगति के पथ पर गतिमान रह कर भविष्य में प्रदेश के साथ-2 देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करते हुए ओलम्पिक जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में देश का प्रतिनिधित्व कर सके। अन्त में इतिशा चौधरी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
