पुलिस ने किया मानव तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ :

पुलिस ने किया मानव तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ :

  • महिला सहित चार अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तरस्कर गिरफ्तार

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मवाना पुलिस द्वारा मानव तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया जिसमें मवाना पुलिस ने एक महिला सहित चार व्यक्तियों को सहारनपुर जाकर गिरफ्तार किया l
पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल के निर्देशन में मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस ने थाना मवाना मे मुकदमा अपराध संख्या 142/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस से सम्बन्धित चार मानव तस्करों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। मुकदमे में दर्ज पूर्णिमा द्वारा चोरी की घटना नहीं की गयी है बल्कि वंश जो पूर्णिमा से मिलने पूर्णिमा के मामा के घर ग्राम तिगरी बीती 5 अप्रैल को आया था। वंश द्वारा पहले पूर्णिमा के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया उसके बाद उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया बाद में वंश पुत्र सुशील निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, ऋषिपाल पुत्र फूल सिंह निवासी मौहल्ला गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, रेनू पत्नि सुनील कुमार निवासी ग्राम मंगलौरा जिला करनाल हाल निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर,नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी मौहल्ला गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा मिलकर मोटी रकम लेकर पूर्णिमा का सौदा अमित से कर दिया गया तथा पूर्णिमा और अमित की शादी करा दी गई थी। पूर्णिमा द्वारा किसी तरह इनके चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंच कर पूरी आप बीती बताई गयी जिसके आधार पर पूर्णिमा के निशानदेही पर चारों मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी गये माल की बरामदगी एवं पीडिता पूर्णिमा के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 305(ए)/87/64/318(4)/143(3)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के अनुसार बीती 13 अप्रैल को थाना मवाना पुलिस को मनीष कुमार पुत्र रामबीर सिह निवासी ग्राम तिगरी ने सूचना दी गयी थी कि उसकी भाँजी पुर्णिमा दहिया उर्फ अंशिका पुत्री मोहित कुमार निवासी ग्राम गुनारसी तहसील व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ने घर की अलमारी से 2 लाख रूपये और लगभग 18 तोला सोना निकाल कर चली गयी है। थाना मवाना पर पुर्णिमा दहिया उर्फ अंशिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि वंश पुत्र सुशील निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर बीती 5 अप्रैल को पूर्णिमा से मिलने उसके मामा के घर ग्राम तिगरी आया था जहाँ पर उसके द्वारा पूर्णिमा के साथ रात्रि में बिना उसकी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाये गये तथा पूर्णिमा के सो जाने के बाद पूर्णिमा के कमरे मे रखे मनीष की अलमारी से दो लाख रुपये नकद व सोने के जेवरात चोरी कर सुबह पूर्णिमा को बहला फुसलाकर शादी का झासा देकर अपने साथ भगा ले गया था। बाद मे वंश द्वारा पूर्णिमा को अपने ताऊ ऋषिपाल, रेनू, व नीरज से मुलाकात करायी गयी जहाँ चारों लोगों ने पूर्णिमा के साथ धोखा करते हुये मोटी रकम लेकर उसका सौदा अमित पुत्र तेजवीर निवासी मकान नंबर 434 नागलखेडी पानीपत हरियाणा से करते हुये धोखे से पूर्णिमा की शादी अमित से करा दी गयी। रविवार को पूर्णिमा इनके चंगुल से निकल भागी तथा पुलिस के पास पहुँच कर उसने पूरी आपबीती सुनाई जिसके आधार पर पीडिता पूर्णिमा की निशादेही पर मानव तस्करी से सम्बन्धित चार तस्करों को चोरी के 48960 रूपये,दो चैन,एक जोडी कुंडल, तीन अंगूठी (पीली धातु) के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों तस्करों द्वारा पीडिता को मानव तस्करी के उद्देश्य से घर से बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार जैसी संगीन घटना घटित करके अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेचना जैसी संगीन घटना घटित की गई है। जबकि अमित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिह चौकी प्रभारी मवाना खुर्द,उप निरीक्षक राजेश कुमार,महिला उप निरीक्षक प्रीतीपाल,हैड कांस्टेबल गुरदीप पंवार,कांस्टेबल प्रशान्त कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार,महिला कांस्टेबल मीनाक्षी मौजूद रहे।

पुलिस ने किया मानव तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़* महिला सहित चार अंतरराष्ट्रीय गिरोह के तरस्कर गिरफ्तारअमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मवाना पुलिस द्वारा मानव तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया जिसमें मवाना पुलिस ने एक महिला सहित चार व्यक्तियों को सहारनपुर जाकर गिरफ्तार किया lपुलिस विभाग के आलाधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्राधिकार अभिषेक पटेल के निर्देशन में मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस ने थाना मवाना मे मुकदमा अपराध संख्या 142/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस से सम्बन्धित चार मानव तस्करों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। मुकदमे में दर्ज पूर्णिमा द्वारा चोरी की घटना नहीं की गयी है बल्कि वंश जो पूर्णिमा से मिलने पूर्णिमा के मामा के घर ग्राम तिगरी बीती 5 अप्रैल को आया था। वंश द्वारा पहले पूर्णिमा के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया उसके बाद उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया बाद में वंश पुत्र सुशील निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, ऋषिपाल पुत्र फूल सिंह निवासी मौहल्ला गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, रेनू पत्नि सुनील कुमार निवासी ग्राम मंगलौरा जिला करनाल हाल निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर,नीरज पुत्र सुरेन्द्र निवासी मौहल्ला गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जिला सहारनपुर द्वारा मिलकर मोटी रकम लेकर पूर्णिमा का सौदा अमित से कर दिया गया तथा पूर्णिमा और अमित की शादी करा दी गई थी। पूर्णिमा द्वारा किसी तरह इनके चंगुल से निकलकर पुलिस के पास पहुंच कर पूरी आप बीती बताई गयी जिसके आधार पर पूर्णिमा के निशानदेही पर चारों मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी गये माल की बरामदगी एवं पीडिता पूर्णिमा के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 305(ए)/87/64/318(4)/143(3)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के अनुसार बीती 13 अप्रैल को थाना मवाना पुलिस को मनीष कुमार पुत्र रामबीर सिह निवासी ग्राम तिगरी ने सूचना दी गयी थी कि उसकी भाँजी पुर्णिमा दहिया उर्फ अंशिका पुत्री मोहित कुमार निवासी ग्राम गुनारसी तहसील व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ने घर की अलमारी से 2 लाख रूपये और लगभग 18 तोला सोना निकाल कर चली गयी है। थाना मवाना पर पुर्णिमा दहिया उर्फ अंशिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि वंश पुत्र सुशील निवासी गुर्जरवाडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर बीती 5 अप्रैल को पूर्णिमा से मिलने उसके मामा के घर ग्राम तिगरी आया था जहाँ पर उसके द्वारा पूर्णिमा के साथ रात्रि में बिना उसकी मर्जी के शारीरिक संबंध बनाये गये तथा पूर्णिमा के सो जाने के बाद पूर्णिमा के कमरे मे रखे मनीष की अलमारी से दो लाख रुपये नकद व सोने के जेवरात चोरी कर सुबह पूर्णिमा को बहला फुसलाकर शादी का झासा देकर अपने साथ भगा ले गया था। बाद मे वंश द्वारा पूर्णिमा को अपने ताऊ ऋषिपाल, रेनू, व नीरज से मुलाकात करायी गयी जहाँ चारों लोगों ने पूर्णिमा के साथ धोखा करते हुये मोटी रकम लेकर उसका सौदा अमित पुत्र तेजवीर निवासी मकान नंबर 434 नागलखेडी पानीपत हरियाणा से करते हुये धोखे से पूर्णिमा की शादी अमित से करा दी गयी। रविवार को पूर्णिमा इनके चंगुल से निकल भागी तथा पुलिस के पास पहुँच कर उसने पूरी आपबीती सुनाई जिसके आधार पर पीडिता पूर्णिमा की निशादेही पर मानव तस्करी से सम्बन्धित चार तस्करों को चोरी के 48960 रूपये,दो चैन,एक जोडी कुंडल, तीन अंगूठी (पीली धातु) के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों तस्करों द्वारा पीडिता को मानव तस्करी के उद्देश्य से घर से बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार जैसी संगीन घटना घटित करके अधेड़ उम्र के व्यक्ति को बेचना जैसी संगीन घटना घटित की गई है। जबकि अमित अभी पुलिस की पकड़ से दूर है उसकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशाल कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक,उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिह चौकी प्रभारी मवाना खुर्द,उप निरीक्षक राजेश कुमार,महिला उप निरीक्षक प्रीतीपाल,हैड कांस्टेबल गुरदीप पंवार,कांस्टेबल प्रशान्त कुमार,कांस्टेबल राहुल कुमार,महिला कांस्टेबल मीनाक्षी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *