एक्टिंग के साथ मॉडलिंग में अपना कैरियर बनाना अपना सपना,,
मिस जिया चौहान
दिल्ली प्रदेश, आज एक से बढ़कर एक चाहे मॉडलिंग के क्षेत्र में हो या एक्टिंग के क्षेत्र में हो कलाकार अपने नाम के साथ-साथ अपने परिवार देश और प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहे है ,वही आज हम आपको ऐसे मॉडल आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली प्रदेश निवासी मिस जिया चौहान ,एक बहुत ही मध्यम और सरल परिवार से जन्मी और पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ ग्रेजुएशन किया, और परिवार में बहन भाइयों में सबसे बड़े होने की बखूबी पूरी जिम्मेदारी निभाती आ रही है , वहीं इन्होंने अपना एक्टिंग के क्षेत्र में 2019 में पहला कदम रखा, और यहां की बनने वाली क्षेत्रीय स्थानीय लगभग काफी फिल्मों में जैसे लफड़ा, शेखचिल्ली की कॉमेडियन फिल्म चंद्रावल आदि में काम किया, और इसी के साथ कई एल्बम सॉन्ग भी किए, मिस जिया चौहान से पूछे गए सवाल में इन्होंने बताया कि मैंने कई शॉर्ट मूवी, डॉक्युमेंट्री, और वेब सीरीज, में भी काम किया है, इसी के साथ मुझे अब अपना मॉडलिंग में कैरियर बनाना अपना एक सपना है इसके लिए चाहे मुझे कितनी मेहनत करनी पड़े, क्योंकि मुझे अपने परिवार मैं बहन भाइयों का मम्मी पापा का पूरा सपोर्ट मिल रहा है मेरा भी अपना एक सपना है कि मैं मॉडलिंग में अपना करियर बनाकर अपने माता-पिता के साथ अपने शहर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर आगे रहूं, साथ ही इन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे देश की नारी शक्ति ने हमेशा देश का नाम अंतरिक्ष पर पहुंचकर ओर खिलाड़ी के क्षेत्र पहुंचकर नाम रोशन किया है , मिस जिया चौहान अपने मॉडलिंग क्षेत्र में कई जगह बड़े-बड़े स्टेज मंच से भी सम्मान प्राप्त भी कर चुकी है, अभी कुछ समय पहले देहरादून में हुए एक सम्मान समारोह में इनको विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया ,जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल जी को आमंत्रित किया गया उन्हीं के द्वारा मंच से इनको अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया, इनसे पूछे गए एक सवाल में क्या आपको आज के टाइम में कौन सी फिल्म अभिनेत्री पसंद है, तो इन्होंने बताया कि मुझे बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ ज्यादा पसंद है, ओर अच्छे कार्यक्रमों में जाना पसंद हे जहां मान और सम्मान मिले,
