इस बार नीला ड्रम नहीं बल्कि जहरीला सांप से डसवाकर मरवा दिया अपने पति को आशिक ओर प्रेमिका गिरफ्तार:

इस बार नीला ड्रम नहीं बल्कि जहरीला सांप से डसवाकर मरवा दिया अपने पति को आशिक ओर प्रेमिका गिरफ्तार:

रिपोर्ट लोकेश कुमार।

थाना बहसूमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकबरपुर सादात मे प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

दिनांक 13.04.2025 की प्रातः ग्राम अकबरपुर सादात में अमित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम अकबपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ मृत अवस्था में उसके परिजनो को चारपाई पर मिला था तथा मृतक के पास जिन्दा साँप बैठा हुआ था जिसकी मृत्यु सांप के काटने के शक में परिजन उसे प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ मे ईलाज के लिये ले गये थे जहां पर चिकित्सको द्वारा अमित को मृत घोषित कर दिया था इस सम्बन्ध में पीएल शर्मा जिला अस्पताल मेरठ से दिनांक 13.04.2025 की प्रातः प्राप्त मीमो सूचना के आधार पर थाना बहसूमा पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम कराया गया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृतक के गले व मुंह पर चोट के निशान पाये जाने के कारण मृतक के परिजनो द्वारा मृतक की हत्या की आंशका जताते हुये संदिग्धता के आधार पर मृतक की पत्नी श्रीमती रविता व उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ दिनांक 16.04.2025 को मृतक के भाई मोनू पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ द्वारा तहरीर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहसूमा जनपद मेरठ पर मु0अ0सं0 67/2025 धारा 103(1)/238 BNS पंजीकृत किया गया । उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मवाना के नेतृत्व में थाना बहसूमा पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले नामजद अभियुक्तगण 1. अमरदीप पुत्र सुन्दर सिह 2. श्रीमती रविता पत्नी अमित निवासीगण ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो जानकारी हुयी कि श्रीमती रविता की शादी मृतक अमित पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा मेरठ से करीब 8 साल पहले हुयी थी । जिसके 03 बच्चे है । मृतक अमित और अभियुक्त अमरदीप दोनो आपस मे दोस्त थे तथा दोनो साथ में टाईल पत्थर लगाने का काम करते थे करीब 08-09 महीने पहले अमरदीप का मृतक की पत्नी श्रीमती रविता से बातचीत होना शुरु हुयी थी और दोनो का आपस मे प्रेम प्रसंग हो गया था तथा दोनो के आपस मे अवैध सम्बन्ध भी हो गये । दोनो की आपस मे बातचीत होती थी । अमरदीप का अमित के घर पर आना जाना था तथा अमरदीप , अमित के घर पर ही रविता से मिलने के लिये जाता था । अमरदीप व रविता के सम्बन्धो के बारे मे गांव वालो की जानकारी थी इस बात के बारे में मृतक अमित को जब जानकारी हुयी तो उसकी इसी बात को लेकर अपनी पत्नी रविता के साथ गाली गलौच व कहासुनी होने लगी तथा आपस मे दोनो मे विवाद होता रहता था । रविता यह सारी बाते अपनी प्रेमी अमरदीप को बताती थी । इसी विवाद के चलते करीब 05 महीने पहले अमरदीप ने अमित के साथ काम करना छोड दिया था । करीब 08 -09 दिन पहले दोनो नें अमित को मारने की योजना बनायी अभियुक्तगण अमरदीप व श्रीमती रविता द्वारा योजना बनायी गयी कि अमित को सांप से डसवा कर मार देगे जिससे किसी को शक नही होगा । इसी योजना के तहत रविता नें अमरदीप को सांप का इन्तजाम करने के लिये कहा । दिनांक 12.04.2025 को अमित व उसकी पत्नी रविता शाकुम्बरी देवी मन्दिर दर्शन करने के लिये गये थे इन दोनो नें पहले ही योजना बना ली थी कि रात मे ही अमित को मार देगे तथा अमरदीप ने शाम को ही सांप का इन्तजाम कर लिया था तथा सांप को ग्राम अकबरपुर सादात के बाहर एक थैले मे बन्द करके झाडियो मे छिपा दिया था । जब रविता व उसका पति अमित शाकुम्बरी देवी दर्शन से वापस आ रहे थे तो बाईपास तिराहा कस्बा बहसूमा पर उसने अमरदीप को देखा था इस बात को लेकर इन दोनो पति पत्नी का आपस मे झगडा भी हुआ था । खाना खाने के बाद रात को करीब 09.00 – 09.30 बजे रविता नें अमरदीप को फोन करके घर पर आने के लिये कहा क्योकि अमित उस समय तक सो चुका था । अमरदीप सांप लेकर तैयार था वह रविता के बुलाने पर सांप लेकर रविता के घर पर पहुचं गया । पहले इन लोगो का प्लान अमित को सांप से डसवा कर मारने का था लेकिन इन लोगो को डर था कि कहीं साप इन लोगो को ना काट ले इसलिये इन लोगो ने पहले अमित का गला दबाकर मारने की योजना बनायी तथा बाद में उसके पास दिखाने के लिये सांप छोडने की योजना बनायी । अपनी योजना के अनुसार रविता ने अपनी पति अमित का मुंह दबाया तथा अमरदीप ने अमित का गला दबाकर उसे जान से मार दिया अमित की पत्नी रविता द्वारा उसका मुहं दबाने से उसके नाक पर निशान आ गये थे । इसके बाद इन लोगो नें अमित को थोडा से उठाकर उसके नीचे जिन्दा सांप छोड दिया सापं की पूछ अमित के कमर के नीचे तथा सांप का मुह कन्धे की तरफ था । जिससे देखने से लोगो को लगे कि अमित की मृत्यु सांप का काटने से हुयी है । इसके बाद अमरदीप को रविता ने वहां से उसके घर भेज दिया तथा अमित ने जिस रजाई को ओढ रखा था वह रजाई अमित को ओढा दी । सुबह जब अमित देर तक नही उठा तो उसके परिजनो ने उसे जगाने के लिये रजाई उठायी तो अमित की रजाई मे जिन्दा सांप बैठा था तथा अमित होश मे नही था परिजनो द्वारा अमित को सांप के काटने का शक होने पर परिजन अमित को जिला अस्पताल मेरठ मे ले गये जहां पर चिकित्सको द्वारा अमित को मृत घोषित कर दिया । पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी जिसमे मृतक के गले व नाक पर चोट के निशान पाये गये तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर अवलोकन करने पर मृतक अमित की मृत्यु गला घोटने के कारण होना पाये जाने पर मृतक के परिजनो को उसकी पत्नी पर शक हुआ तो मृतक के भाई मोनू द्वारा इस सम्बन्ध मे थाने पर तहरीर देकर मुकदमा लिखवाया है । दोनो अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ किये जाने पर पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*1.अमरदीप पुत्र सुन्दर सिह निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेरठ उम्र करीब 19 वर्ष 2.श्रीमती रविता पत्नी अमित निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जनपद मेऱठ उम्र करीब 27 वर्ष *।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः

-*1.इन्दु वर्मा थानाध्यक्ष थाना बहसूमा मेरठ ।2.म0उ0नि0 भावना यादव थाना बहसूमा मेरठ ।3.उ0नि0 श्री ब्रजराज सिंह थाना बहसूमा मेरठ 4.का0 3009 सुशील कुमार थाना बहसूमा मेरठ ।5.म0का0 3423 कविता थाना बहसूमा मेरठ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *