मवाना मिल रोड स्थित मां भद्रकाली गेट पर मंगलवार रात सीरे से भरा टैंकर सड़क पर पलटा :

मवाना मिल रोड स्थित मां भद्रकाली गेट पर मंगलवार रात सीरे से भरा टैंकर सड़क पर पलटा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

बुधवार मवाना नगर के मिल रोड स्थित मां भद्रकाली गेट पर मंगलवार देर रात सीरे से भरा टैंकर अज्ञात कारणों से सड़क पर पलट गया l टैंकर पलटते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और टैंकर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीरे से भरा हुआ टैंकर पीबी 13 8K 9480 मिल रोड किला परीक्षितगढ़ रोड पर जाते हुऐ अनियंत्रित होकर भद्रकाली गेट के सामने पलट गया टैंकर पलटते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और टैंकर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया जिससे सड़क पर सीरा बिखरने से पूरी सड़क फिसलन भरी हो गई l जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगिरो को भारी परेशानी का सामने करना पड़ा lअभी कुछ ही दिनों पहले ओवरलोड गन्ने से भरा हुआ ट्रक मिल की दीवार को तोड़ता हुआ हाइटेंशन लाइन पर गिर गया था जिसकी वजह से भद्रकाली मार्ग सुबह से लेकर शाम तक जाम रहा था। और पूरा दिन सिर सड़क पर बिखरने और फिसलन से हादसों का अंदेशा बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *