अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बुधवार मवाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जिसमें गत रात्रि मवाना बस स्टैंड से एक बस चोरी हो गई थी 24 घंटे के अंदर थानाक्षेत्र से करीब सौ किलोमीटर की दूरी पर बस को बरामद कर लिया l लेकिन बस को चोरी करने वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं lदरअसल मवाना कस्बे के ही मौहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड़ के रहने वाले अफजल पुत्र मेहराजुद्दीन ने मंगलवार को थाना मवाना में तहरीर देकर बताया था कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसके ड्राइवर अबरार ने रोजाना ही की तरह बस को लॉक करके मुजफ्फरनगर बस अड्डे के बाहर सड़क पर ही खड़ा किया था जिसको अज्ञात चोरों ने रात 2.07 पर चोरी कर लिया और किला परीक्षितगढ़ मार्ग की और लेकर गये थे। चोरी की घटना के बाद बस लेकर भागता हुआ चोर पुलिस चौकी के सामने लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के निर्देशन पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने अपने साथ हैड कांस्टेबल अभिषेक राणा को लिया और लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए हापुड़ जनपद के धोलाना क्षेत्र में पहुंच गए जहां पुलिस टीम को सड़क किनारे वही बस खड़ी दिखाई दी l पुलिस ने तुरंत बस को अपने कब्जे में ले लिया चौकी प्रभारी मनोज शर्मा और हैड कांस्टेबल अभिषेक राणा द्वारा बस को कब्जे में लेकर मवाना लाया गया वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि बस पुलिस उस लीड पर काम कर रही है जल्द ही बस चोरी करने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
