फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान कार्यक्रम का आयोजन :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान कार्यक्रम का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज बुधवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के बहुद्देशीय हाल में प्रशिक्षण केन्द्र हैदराबाद के निर्देशन व इकाई आश्रम मेरठ के तत्वधान में विचित्रा नन्द के निकट पर्यवेक्षण में एकात्म अभियान के अन्तर्गत ध्यान कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने व संचालन संजीव कुमार प्रवक्ता (इतिहास) ने किया जबकि मुख्य अतिथि प्रशिक्षक देव कुमार गर्ग रहे।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिस्पर्धा के भौतिक युग में स्वयं के मन को कुछ समय के लिए शान्त रखते हुए स्वयं पर ध्यान केन्द्रित कर स्वयं का आत्म मूल्यांकन करने से हमारे मन मस्तिष्क को शान्ति की अनुभूति होती है वह अकल्पनीय है। प्रतिदिन ऐसा करने से हमारे अन्दर एक नई उर्जा का संचार होता है। ध्यान प्रशिक्षण केन्द्र के यहां उपस्थित समस्त प्रशिक्षकों का यह प्रयास सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में रिलेक्सेशन विचित्र नन्द व ध्यान प्रशिक्षख चौधरी ओमवीर सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र छात्राएं व उपस्थित स्टाफ पूर्ण उर्जान्वित व प्रफुल्लित नजर आए। सभी ने मुक्त कण्ठ से उपस्थित प्रशिक्षकों की प्रशंसा करते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी राजेन्द्र प्रमुख, समस्त स्टाफ व सैकडों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *