रिपोर्ट लोकेश कुमार।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के पावन अवसर पर मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं ने स्वास्थ्य, जागरूकता और प्रेरणा का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया
डॉ. तरुण गोयल बाल रोग विशेषज्ञ (निदेशक, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं पूर्व सचिव, IMA) ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ संदीप गर्ग (निदेशक, न्यूटिमा हॉस्पिटल व कार्यकारी सदस्य IMA) ने जीवनशैली विकारों और किडनी स्वास्थ्य पर सरल व प्रभावी संवाद किया।
मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की शाखाओं में भव्य रूप से मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस — जब चिकित्सा जगत के दिग्गज पहुंचे विद्यालय परिसरों में, और छात्रों ने जाना स्वस्थ जीवन का असली मंत्र!
विश्व स्वास्थ्य दिवस के पावन अवसर पर मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं ने स्वास्थ्य, जागरूकता और प्रेरणा का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया। दिनभर चले इन ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक कार्यक्रमों में शहर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों ने शिरकत की और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।
पूर्व विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं प्रख्यात दंत चिकित्सक डॉ. पी के महेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने मुख स्वास्थ्य को संपूर्ण स्वास्थ्य का प्रवेशद्वार बताते हुए छात्रों को सजग रहने की प्रेरणा दी।
डॉ. तरुण गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ (निदेशक सिद्धि विनायक हॉस्पिटल एवं पूर्व सचिव, IMA) ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं, वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गर्ग (निदेशक, न्यूटिमा हॉस्पिटल व कार्यकारी सदस्य, IMA) ने जीवनशैली विकारों और किडनी स्वास्थ्य पर सरल व प्रभावी संवाद किया
