बाजोट गांव के जंगल में हुई मारपीट में निर्दोष को भेजा जेल :

बाजोट गांव के जंगल में हुई मारपीट में निर्दोष को भेजा जेल :

रिपोर्ट तरुण आहुजा।

युवक की मां ने सीओ कोतवाली पर लगाया आरोप, बयान के लिए बुलाकर जेल भेज
……………………….
पीड़ित ने भी युवक को निर्दोष बताते हुए दिया शपथ पत्र, पुलिस मनमानी पर उतरी
……………………….
बजोट के जंगल में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने निर्दोष को जेल भेज दिया है। मलियाना निवासी महिला का आरोप है कि उसका बेटा नितिन न तो मौके पर मौजूद था, न ही उसने किसी से मारपीट की। मारपीट में घायल विनय जाटव ने भी शपथ पत्र देकर नितिन का नाम गलत लिखवाने की बात कही है। इसके बावजूद बयान देने के बहाने बुलाकर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने उसे जेल भेज दिया। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र व विनय का शपथ पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है मलियाना निवासी ममता ने बताया कि 7 मार्च को बाजोट गांव के जंगल में विनय कुमार जाटव का अपहरण कर सिकंदर लोधी, अखिलेश प्रजापति, सनी गुरु व सौरभ पाल ने बेरहमी से पीटा था। आरोपितों ने इसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित की थी। विनय के भाई ने मामले की रिपोर्ट थाना लोहियानगर पर दर्ज कराई थी। इसमें उसके बेटे नितिन का नाम भी शामिल कर दिया, जबकि घटना के समय वह घर पर ही था, इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोपितों द्वारा प्रसारित वीडियो में भी वह नजर नहीं आ रहा है। घटना के बाद उन्होंने विनय से गलत नामजदगी को कहा तो उसने अपनी गलती मानते हुए शपथ पत्र दे दिया। इसके बाद भी लोहियानगर थाना पुलिस नितिन को क्लीन चिट देने को तैयार नहीं है।

सोमवार को सीओ कोतवाली ने नितिन को बयान देने कार्यालय बुलाया और यहां से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ममता ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से पूरे मामले की निष्पक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *