फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का आगाज :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का आगाज :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का आगाज।

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज मंगलवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में हवन यज्ञ में डाली गयी आहुतियां, छात्रों को पढ़ाई के लिए दीं शुभकामनाएं।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार यजमान की भूमिका में रहे जबकि पंडित हर्ष शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से हवन सम्पन्न कराया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने समस्त स्टाफ के साथ हवन में आहुतियां डाल कर छात्र छात्राओं को नव सत्र की शुभकामनाएं दे कर विद्यालय को उसकी गरिमा के अनुरूप नित नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्कारित शिक्षा ही सफलता का आधार है। उन्होंने बताया कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। नया सत्र एक नई शुरुआत का अवसर है। जिसमें विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का विकास कर सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं। शिक्षा मानव जीवन का आधार है। शिक्षा ही ज्ञान, कौशल, समझ को विकसित करती है। शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज दोनों का विकास होता है। शिक्षा व्यक्ति को अंधेरे से प्रकाश की और ले जाती है। शिक्षा ही है जो इंसान को योग्य बनाती है, जिससे वह समाज में अपना उचित स्थान प्राप्त करता है। शिक्षा बच्चे कड़ी मेहनत व मन लगाकर पढ़ाई करें, ताकि वह जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। विद्यालय परिसर में इस पावन आयोजन के दौरान ऊर्जा व उमंग का संचार देखने को मिला।इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *