रिपोर्ट अमित कांबोज।
सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत* बच्चों के परिजनों व गांव वालों ने जमकर हंगामा काटा* ग्रामीण व परिजन एंबुलेंस के आगे लेटे* मवाना उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकार के समझाने पर शांत हुए उग्र परिजन व ग्रामीणअमित कम्बोज संवाददाता मवानाआज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम मटौरा में सुबह सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मटौरा गांव के रहने वाले मजदूर मनोज का छः वर्षीय बेटा वैभव मंगलवार को पहले दिन ही गांव के कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ने के लिए घर से हंसता खेलता पैदल ही स्कूल की तरफ जा रहा था l जैसे ही वो गांव के बाहर पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ई रिक्शा चालक ने किसी अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद रिक्शा वैभव के ऊपर ही पलट गया l रिक्शा चालक टक्कर लगने के बाद रिक्शा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया l जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने मुख्य सड़क पर ही शव रखकर जाम लगा दिया और रिक्शा चालक पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे l प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि परिजनों व ग्रामीणों ने बच्चों की बॉडी को सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया l सूचना पर एसडीएम मवाना दीपक माथुर, तहसीलदार रणविजय सिंह, सीओ अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जैसे ही एंबुलेंस में रखा परिजन उग्र हो गए और एंबुलेंस के आगे लेट गए और कुछ उग्र युवकों ने एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए l किसी तरह अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया l मृतक के पिता मनोज की तहरीर पर थाना मवाना में रिक्शा चालक बोधराज निवासी मीवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि की रिक्शा चालक बोधराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा l
