रिपोर्ट लोकेश कुमार।
पहली बार निकला किसी पुरुष के लिए केंडल मार्च, मेरठ। सौरभ हत्या कांड के बाद से लोगो मे मुस्कान और साहिल के लिए गुस्सा भरा हुआ है! मंगलवार क़ो सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्यारोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तौगी को फांसी देने’
की मांग की। लोगों ने सौरभ और उसके परिवार की जल्द से जल्दन् याय देने की मांग की। कैंडल मार्च में सौरभ के परिजन भी शामिल हुए। हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेस्ठ व्यापार मंडल के
महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून.
इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। कैंडल मार्च श्री नीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने सौरभ के लिए न्याय
मांगा। इस दौरान अजय गेरा, एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, भारत रोहतगी, अमित शर्मा, मनोज कुमार, कामिल खान, शाहबाज, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
