अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मेरठ बिजनौर हाईवे के मवाना बाईपास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में ग्रेजुएशन डे का आयोजन
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज सोमवार मवाना क्षेत्र मे बाई पास स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया । नन्हें मुन्हें बच्चों ने सौर मंडल , वन्य जीव ,पर आधारित नाटिका प्रस्तुत किया ।बम बम बोले तथा ज़ुबी ज़ूबी गाना पर शानदार नृत्य किया ।
विद्यालय के चेयरमैन करुणेश भारद्वाज ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया । मुख्य अतिथि अंकुर चौधरी ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र और गॉन प्रदान किया । प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने अपने अभिभाषण में कहा की बच्चों का भविष्य उज्वल होना चाहिए क्योंकि बच्चों के भविष्य पर ही राष्ट्र का भविष्य निर्भर होता है । बच्चों के परीक्षा में अच्छे परिणाम हेतु प्रधानाचार्य ने अभिभावकों और शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या उषा शर्मा , किंडरगार्टन की कोऑर्डिनेट इशू बरार, रेनू शर्मा , प्रज्ञा पांडे , भवानी सरकार , अनुराधा , सीमा, कौशलब, अर्चना , यशिका आदि शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा l
