अमित कम्बोज संवाददाता।
मवाना पुलिस द्वारा चलाया गया सधन चेकिंग अभियान * पुलिस द्वारा बाइक सवार नवयुवकों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना थाना पुलिस ने तहसील तिराहा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के काटे चालान काटे गए l एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा,एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा,सीओ मवाना अभिषेक पटेल के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को तहसील तिराहे पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया तथा वाहन चालकों के दस्तावेज चैक किए l वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाने वाले छः बाईक सवारों और दो कारों के भी चालान काटे l प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर ये अभियान लगातार चलता रहेगा तथा यातायात नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ेगी अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान व सीज की कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी । और दो पहिया वाहनों पर सवार नवयुवकों को समझाते हुए कहां की बेहतर होगा कि सभी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें l और सभी यातायात नियमों का पालन करें l
