अमित कम्बोज संवाददाता
आज शनिवार मवाना नगर के कोतवाली में समाधान दिवस पर आज तहसीलदार नितेश सैनी समस्या सुनी। इस दौरान थाना समाधान दिवस पर सात शिकायत आई । इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाली मवाना में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मवाना नितेश सैनी ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने लेखपाल और पुलिस को शिकायतों का तत्परता एक शिकायत पीड़ित की जमीन को लेकर और और पीड़ित महिला के बेटा रोज शराब पीकर मारपीट करता है जिसे मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के अलावा तहसीलदार नितेश सैंनी मवाना के लेखपाल और कानूनगो आदि मौजूद रहे।
