क्षेत्र में ओयो होटलों की वजह से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सीओ से कार्यवाही की मांग :

क्षेत्र में ओयो होटलों की वजह से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सीओ से कार्यवाही की मांग :

रिपोर्ट लोकेश कुमार।

क्षेत्र में ओयो होटलों की वजह से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम सीओ से कार्यवाही की मांग की नगर क्षेत्र में ओयो होटलों मे अवैध जिस फिरोसी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने एसडीएम महोदय को ज्ञापन सोपा और अवैध ओयो होटल बंद करने की मांग की l सरेआम जिस्मफरोशी का काला धंधा कर नौजवान नस्ल को बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है लेकिन इस और किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही ये बड़े आश्वर्य की बात है इसी कारण इन अवैध होटल संचालकों के हौसले बुलंद है तथा सरेआम ये अवैध धंधा फलफूल रहा है। इन होटलों में ना सिर्फ अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं बल्कि नाबालिक बच्चों और बच्चियों को जिंदगी भी क्योंद की जा रही है। ताजा मामला मवाना फलावदा मार्ग स्थित पिलोना गांव का है जहां जंगल के बीचमें खेती की जमीन पर दबंग प्रवृत्ति एक एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से ओयो होटल संचालित किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है तथा इन होटलों में हो रहे देहव्यापार से उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार को ग्राम पिलोना के आधा दर्जन से अधिकग्रामीण लीओ मवाना अभिषेक पटेल और एसडीएन मवाना प्रतीक्षा सिंह से मिले और प्रार्थनापत्र सौंपते हुए इस होटल संचालक पर कार्यवाही की मांग उठई है जिसपर अधिकारियों ने जांच कराकर कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया है। पिलोना गांव निवसी ग्रामोणों राहुल, आकाश, सूरज, ओसाथ, उमंग आदि ने एसडीएम माना प्रतीक्षा सिंह को बताया कि उनके गांव के बाहरी छोर गर होटल क्रेजी नाम से एक अवैध ओयो होटल है तथा इस होटल में प्रतिदिन दर्जनों जोडे स्कूल ड्रेस में आते हैं इनमें अधिकतर बच्चे नाबालिग होते है लेकिन होटल संचालक तमान नियमों की अनदेखी कर उन्हें महंगे दामों पर कमरा, नशे का सामान और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं उपलब्ध कराता है। आरोप है कि इस बारे में पूर्व में होटल संचालक से बात की गई तो वो धमकी देता है कि मेरा होटल इसी तरह चलेगा मैं हर महीने अधिकारियों को मोटी रकम देता हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता तुमसे जो होता हो वो कर लो ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति हर समय लड़ाई झगड़े को आमादा रहता है यदि होटल पर कार्यवाही नहीं हुई तो किसी दिन गांव में विवाद की भी स्थिति बन सकती है। ग्रामीणों के आगे बताया कि इसके होटल के पास ही दो से तीन इंटर कॉलेज व एक बालिकाओं का भी स्कूल है स्कूल में आने वाली बालिकाओं के साथ भी होटल पर खड़े रहने वाले लड़के छींटाकर्श करते रहते हैं जिससे किसी दिन झगड़े की भी स्थिति बन सकती है इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी आखिर चीप आबादी में ओयो होटल किसकी शह पर चल रहा है इस होटल पर तत्काल कार्यवाही कराई जाए अन्यथा ग्रमीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे ग्रमीणों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम व सीओ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *