संघर्ष सेवा समिति ने नहीं किया कोइ सहयोग  :

संघर्ष सेवा समिति ने नहीं किया कोइ सहयोग :

संघर्ष सेवा समिति ने नहीं किया कोइ सहयोग : किशोर वाधवामेरठ। सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के भूखंड संख्या 661/6 पर भू उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए कॉम्प्लेक्स को खाली करने की समय 21 दिन के लिए बढ़ाया गया है सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 15 मई को होगी इस मामले को लेकर राज्य सभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपई कीअगुवाई में 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल को लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने जाना था लेकिन मुख्यमंत्री के बजट में व्यस्त होने के कारण नहीं जा सके अब दो दिन बाद का समय दिया गया है पूर्व मे व्यापार संघ अध्यक्ष रहे किशोर वाधवा ने बताया कि मुख्य मंत्री से मिलने के लिए लक्ष्मीकांत वाजपई द्वारा टीम गठित की गई है जिसमें विजेंद्र अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता किशोर वाघवा अरुण वशिष्ठ संजय जैन दलजीत सिंह का नाम शामिल है उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री से मिलकर सेंट्रल मार्केट की भूमि को मिश्रित भू उपयोग में परिवर्तित करने के साथ अन्य मांगे भी रखी जाएंगी किशोर वाधवा ने बताया कि सेन्ट्रल मार्किट मामले की लड़ाई में दोनों संयुक्त व्यापार संघ के सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए लेकिनव्यापारियों के हितों के लिए जो संघर्ष समिति बनाई गई थी उसने किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *