सेंट्रल मार्केट के व्यपारी नहीं मनाएंगे होली मिलन का कार्यक्रम होली के बाद मार्केट खाली करने के नोटिस हुए चस्पा:

सेंट्रल मार्केट के व्यपारी नहीं मनाएंगे होली मिलन का कार्यक्रम होली के बाद मार्केट खाली करने के नोटिस हुए चस्पा:

रिपोर्ट लोकेश कुमार।

सेंट्रल मार्केट के व्यपारी नहीं मनाएंगे होली मिलन का कार्यक्रम:

मेरठ! होली का त्यौहार आपसी प्यार और भाई चारे का सन्देश देता है! जिसको लेकर सेन्ट्रल मार्किट के सभी व्यपार संघ नेताओं ने एक होकर सेंट्रल मार्केट में बने तीन मंजिला कांप्लेक्स पर हुए संकट क़ो देखते हुए इस बार होली मिलन न मनाने का फैसला किया है! सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ व नई सड़क व्यापार संघ समेत आसपास केव्यापारियों ने शास्त्री नगर बाजार में हर साल होने वाले होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ दुख की घड़ी है। इसलिए बाजार में होली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सेन्ट्रल मार्किट के दुकानदारों को अंतिम नोटिस मिल गया है सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 17 मार्च तक कांप्लेक्स को खाली करना है! अगर 17 मार्च तक कांप्लेक्स खाली नहीं किया तो कोर्ट के आवमानना के तहत दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।इसके साथ कांप्लेक्स के ध्वस्तीकरण के दौरान आने वाला खर्चा भी दुकानदारों से वसूला जाएगा। नोटिस मिलने के बाद से दुकानदारों में मायूसी छा गई! देखने मे इस समय सभी व्यापारी एकजुट हो नजर आ रहे है। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व आसपास करीब दस हजार से ज्यादा व्यापारी है। वहां पर इस बार होली मिलन का कार्यक्रम नहीं होगा। बाजार में व्यापारियोंका होलिका दहन की शाम से शुरू होने वाला होली मिलन कार्यक्रम नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *