फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में मवाना सीएचसी कि टीम के द्वारा निशुल्क चश्में वितरण :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में मवाना सीएचसी कि टीम के द्वारा निशुल्क चश्में वितरण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में मवाना सीएचसी कि टीम के द्वारा निशुल्क चश्में वितरण अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र द्वारा निशुल्क चश्मे वितरित किए गए l कॉलेज के प्राचार्य देवेंद्र कुमार जी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक इण्टर कालिज में सत्र 2024-25 में चिन्हित दूर दृष्टि दोष व निकट दृष्टि दोष से ग्रसित कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं को सीएचसी मवाना के डॉ• अमित यादव के निर्देशन में समर्पित टीम द्वारा निशुल्क चश्में वितरित किये गये।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन विद्यालय के नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ• केशव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी आंखे भी अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। आंखों से हम देखने के बाद ही अपने दिमाग का इस्तेमाल कर सकारात्मक निर्णय लेने में सफल होते हैं। आजकल के भौतिक युग में मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग, कम रोशनी अथवा व्हाइट फ्लड लाइट के प्रयोग, असंतुलित खान-पान, खराब पर्यावरण के चलते हमारे अन्य अंगों की तरह हमारी आंखें भी सर्वाधिक प्रभावित होती है। आंखों की नियमित देखभाल, सही जांच के उपरांत चश्में का निर्धारण व नियमित चश्में का उपयोग कर हम अपनी आंखों के दृष्टी दोष की वृद्धि को रोक सकते हैं। इस दिशा में सीएचसी मवाना के डॉ• अमित यादव व उनकी टीम का निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।डॉ• अमित यादव ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग, वाहनों की व्हाइट लाइट के प्रयोग से हम सभी को बचते हुए आंखों की नियमित स्वच्छता व नियमित जांच करानी चाहिए। इस दिशा में हमारे द्वारा सभी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र छात्राओं की आंखों की जांच उपरांत यह चश्मा वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर डॉ• केशव यादव, डॉ• अमित यादव, डॉ• नीरज नेहा शर्मा, एलिस पीटर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *