अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज सोमवार मवाना नगर के वार्ड संख्या 5 में कूड़ा उठाने को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ दबंगों ने अभद्रता करते हुए गाली गलौज व मारपीट की गई l जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने मवाना थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की l प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी जितेंद्र पुत्र प्रकाश व पवित् पुत्र आसे सुबह 10:00 बजे कूड़ा उठाने वाली मैजिक गाड़ी लेकर वार्ड संख्या 5 के अली गार्डन कॉलोनी में कूड़ा उठाने गए l जैसे ही दोनों कर्मचारी वहां पर पड़ा कूड़ा उठा रहे थे तो वहीं रहने वाला दबंग युवक इकबाल दोनों कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगा l थोड़ी देर में इकबाल के दोनों बेटे भी घर से बाहर आ गए और सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी l आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव करवाया तब कहीं जाकर दोनों सफाई कर्मचारीयो ने इस मारपीट की सूचना नगर पालिका में दी l नगर पालिका के सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर मवाना थाने पहुंचे और मवाना कोतवाल को तहरीर देते हुए कार्य भाई की मांग की l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर लेते हुए जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l
