होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है : मेरठ ! शहर के गढ़ रोड स्थित टिमबकटु रेस्टोरेंट में सखी संग मस्ती क्लब द्वारा होली का समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया गणेश वंदना से प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया राधा कृष्ण की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया क्लब की ऑर्गेनाइजर शिखा बंसल एवं सोनल बिश्नोई ने कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है यह त्यौहार आपसी भाईचारा एवं समरसता को दर्शाता है कार्यक्रम का संचालन रेखा सिंह ने किया
