*डॉ मधु वत्स को मिला ,पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन द्वारा सम्मान*: मेरठ!लोकतंत्र सेनानी एवं नेता भारतीय जनसंघ पंडित मलखान सिंह भारद्वाज की 80वीं जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एम पी फाउंडेशन द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के बृहस्पति भवन मे कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन और ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर जी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंत्री पंडित सुनील भराला जी ने की। इस अवसर पर लोकतंत्र के सेनानी व महिलाओं का सम्मान किया गया।डॉ.किरण सिंह जी ,डॉ ईश्वर चंद्र गंभीर जी ,सत्य पाल सत्यम जी, तुषा शर्मा ,सुमनेश सुमन काव्य पाठ किया।इस अवसर पर मुझे भी सम्मान हेतु आमंत्रण मिला।जिसके लिए एम पी फाउंडेशन का हार्दिक धन्यवाद ।बहुत ही अच्छा कार्यक्रम खासकर आचार्य प्रमोद कृष्णन जी द्वारा सम्मान पाकर अभिभूत हूं।शहर की जानी मानी हस्तियों से मिलना हुआ।
