फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज की छात्राओं को यूपी वारियर टीम में चयनित महिला प्रीमीयर लीग की खिलाडी के सम्मान समारोह का आयोजन :

फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज की छात्राओं को यूपी वारियर टीम में चयनित महिला प्रीमीयर लीग की खिलाडी के सम्मान समारोह का आयोजन :

फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज की छात्राओं को यूपी वारियर टीम में चयनित महिला प्रीमीयर लीग की खिलाडी के सम्मान समारोह का आयोजन अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज मे अंग्रेजी माध्यम की छात्रा रिया भाटी व किंजल चौधरी का यूपी वारियर टीम के साथ-साथ महिला प्रीमीयर लीग में चयन होने पर विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर दोनों होनहार खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने दोनों खिलाडिय़ों को प्रतीक चिन्ह व क्रिकेट बैट प्रदान कर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि विद्यालय की होनहार खिलाड़ी रिया भाटी व किंजल चौधरी ने महिला प्रीमीयर लीग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर नारी शक्ति का सशक्त प्रमाण देते हुए विद्यालय, क्षेत्र, समाज व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। ऐसी होनहार खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ एवं दोनों छात्राओं को विद्यालय स्तर पर हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देता हूँ। और आशा करता हूं की इसी प्रकार कॉलेज के सभी छात्र – छात्राएं आगे बढ़ते हुए कॉलेज का नाम रोशन करें l उन्होंने कहा कि हम पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में बच्चों की रुचि के अनुसार हर संभव मदद की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *