3 मार्च को आनी थी बारात.. सिरफिरे आशिक ने मंगेतर को भेज दिए फोटो व वीडियो.. रिश्ता टूटा तो लड़की ने सुसाइड नोट लिख जान दें दी
UP मे बुलंदशहर के बीबीनगर मे PG की छात्रा मनीषा (20) ने रिश्ता टूटने और आरोपी सिरफिरे आशिक की ओर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने से आहत होकर आग लगा जान दें दी।आत्मदाह से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने पड़ोसी गांव निवासी युवक राकेश वर्मा (24) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा की राकेश के पास रेप की वीडियो थी .. जिसे वायरल करने की धमकी देकर राकेश उसे ब्लेकमेल कर रहा था। बार बार उसे बुलाता था। अब मंगेतर को ही अश्लील वीडियो भेज दी।जिसके बाद उसका रिश्ता टूट गया। इसी से आहत होकर उसने आत्मदाह कर लिया।
