अज्ञात बदमाशों ने मध्य रात्रि डेरा डाले घूमतू परिवारों से जबरन मुर्गी वह बकरियां ले जाने का आरोप अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर के मिल रोड पर स्थित मवाना सूगर वर्क्स के समीप रहने वाले डेरा डाले हुए घूमतू परिवार से मध्य रात्रि अज्ञात बदमाशों ने जबरन मुर्गी या बकरियां उठा ले गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार माल रोड स्थित मवाना शुगर वर्क के पास डेरो में रहने वाले घूम तो परिवार से आधार दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने मध्य रात्रि के बाद परिवार के साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर डेरे में बंधी तीन बकरियां तथा मुर्गियों को बदमाश जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित घूमतू परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की l पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घूमतु परिवार के गिरिराज पुत्र लल्लू सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात्रि लगभग 3:30 बजे जब वह सभी सोए हुए थे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए डेरे पर आते ही मारपीट शुरू कर दी l तथा तमंचे के बल पर डेरे में बंधी तीन बकरियां तथा मुर्गियां जबरन उठाकर ले गए पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। गिरिराज पुत्र लल्लू सिंह बताया कि उनका लगभग 50 हजार रूपयों का नुकसान हुआ है पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है वहीं थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने के आदेश दिए l
