मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के मेरठ टूर में बच्चों ने की खूब मौज-मस्ती अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गया टूर छात्रों ने चोखी ढाणी मेरठ में आनंदमयी दिन बिताया l प्रबंधक सरबजीत घुम्मन ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी बहुत जल्द अपनी सत्र 2024 -25 की शैक्षिक यात्रा पूरी करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले बच्चों को दिमागी रुप से तरोताजा करने के लिए हम बच्चों को एक पिकनिक मस्ती कराने के लिए चोखी ढाणी मेरठ लेकर गए। विद्यालय प्रबंधक सरबजीत घुम्मन कहा कि मेरठ सुबह की अनपेक्षित बारिश के बावजूद, मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चोखी ढाणी , मेरठ में एक अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया। बच्चों और स्टाफ सदस्यों का उत्साह भीगे हुए मैदान में भी बना रहा।छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों राजस्थानी नृत्य, मैजिक शो, कठपुतली नृत्य देखा । ऊंट की सवारी भी की तथा राजस्थानी भोजन ग्रहण करके आनंद उठाया।अपने पिकनिक के हर पल का आनंद लिया। यह आयोजन स्कूल की समग्र शिक्षा प्रदान करने और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण था।हमें अपने छात्रों को इतना अच्छा समय बिताते देखकर खुशी हो रही है l बारिश ने मैदान को भिगो दिया हो सकता है, लेकिन उसने हमारे बच्चों और स्टाफ के उत्साह को कम नहीं किया।
